फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणा नदी पर 705.67 लाख की लागत से बनेगा पुल

विज्ञापन
वरुणा नदी पर बना 88 वर्ष पुराना पुल। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। भदोही-जौनपुर सीमा पर स्थित जर्जर धौरहरा पुल के स्थान पर नए पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) इसके लिए एक वर्ष से प्रयासरत था। गत दिनों लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण से वार्ता के बाद जुबानी स्वीकृति दे दी है। हालांकि विभाग को लिखित स्वीकृति आदेश का इंतजार है। पुल बन जाने के बाद जाम की समस्या मिलेगी मुक्ति।
विज्ञापन

वरुणा नदी पर बना यह पुल वर्ष 1932 में बना था, जो सिंगल लेन है। लगभग 88 साल बाद पुल को जोड़ने वाली सड़क फोर लेन हो चुकी है, लेकिन पुल सिंगल लेन होने से आए दिन जाम लगता है। जाम के हालात ये हैं कि 30 किमी तक भारी वाहन खड़े हो जाते हैं। इससे आए दिन जौनपुर से आवागमन करने वाले हल्के वाहनों और बाइक सवार फंस कर रह जाते हैं।
9 सितंबर को एकमा प्रतिनिधि जिलाधिकारी भदोही राजेंद्र प्रसाद के शासकीय पत्र के साथ पीडब्लूडी प्रमुख सचिव से मिलने गए थे। जिन्होंने जर्जर पुल से हो रही समस्या सुनने के बाद स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा था कि कोविड-19 के चलते यह विलंब हुआ है। इस बारे में लखनऊ गए एकमा उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल हादी ने बताया कि 34.10 मीटर लंबे पुल पर 705.67 लाख की लागत आएगी। पुल के दोनो ओर पैदल चलने वालों के लिए पटरी निर्माण का फी प्रस्ताव है। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने से कालीन निर्यातकों, व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें