फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज करने को लेकर चले ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के मनीगंज बाजार में बुधवार की शाम मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर दो समुदायों के युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान सायं 4 बजे दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर भी चले। बताया गया है कि पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मनीगंज बाजार में वाहिद अली की मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। बुधवार को बगल के गांव सिंहपुर के संजय सरोज और बिरजू सरोज मोबाइल रिचार्ज कराने आए थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने से एक पक्ष के वाहिद अली तथा दूसरे पक्ष के संजय व बिरजू घोयल हो गए। घटना की सूचना पाकर सुरियावां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे तब जाकर स्थिति शांत हो सका। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई थी। मौके पर दोनों पक्षों के बीच मामले को खत्म करने का प्रयास चल रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें