फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के दरुनहां में जानवर बचाने के चक्कर में एक बाइक पर सवार दो लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को चौरी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम रबेली निवासी चंद्रेश उर्फ अंगद सरोज (35) अपने चचेरे भाई जितेंद्र (30) के साथ बाइक ममहर से लौट रहा था। जब वे दरूनहां के पास पहुंचे थे अचानक सड़क पर एक जानवर देख चंद्रेश अनियंत्रित होकर गिर गया। लोगों ने दोनों को निजी चिकित्सालय तो पहुंचाया लेकिन चंद्रेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यभान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव वालों के अनुसार मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक की पत्नी सरोज देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें