फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्रजेंद्र को फिर उप्र मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ब्रजेंद्र शुक्ला को उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) का फिर से जनपद इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन बृहस्पतिवार को रजपूरा स्थित एक प्रतिष्ठान में हुए वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मत से किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सदस्यों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया गया। जिला संगठन इकाई के चुनाव हर वर्ष होते हैं।
विज्ञापन

बैठक में बतौर प्रेक्षक मौजूद स्टेट कमेटी के सदस्य अजय चौरसिया ने कहा कि संगठन से बहुत से कार्य स्वत: हल हो जाते है। इसलिए हम सबको संगठन को एक इकाई के रूप में देखना और चलाना चाहिए। कहा कि पदाधिकारी नियुक्त कर सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए, क्योंकि सदस्यों के सहयोग से ही पदाधिकारी निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने ब्रजेंद्र शुक्ला को इकाई अध्यक्ष के अलावा देव यादव को सचिव, अनिकेश बिंद को कोषाध्यक्ष, देवेश राय को उपाध्यक्ष, योगेश सिंह को संयुक्त सचिव बनाए जाने की घोषणा की। लोगों ने तालियां बजाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक पाल, शैलेन्द्र बिंद, मनोज बिंद, आशीष बरनवाल, फैज अहमद, आयुष मौर्य के नाम की घोषणा की। इसके पूर्व वार्षिक बैठक में पहुंचे प्रेक्षक अजय चौरसिया का इकाई के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें