फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई पूजा

Mon, 03 Oct 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देवी आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को जिले के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। या देवि सर्वभूतेषु सृष्टिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: के उद्घोष के बीच लोग देवीभक्ति में लीन नजर आए। 
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन आदिशक्ति के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना की गई।  नवरात्र में धार्मिक अनुष्ठानों की चहुंओर धूम मची है। शक्तिपीठ घोपइला देवी मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। 
सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में भी नवरात्र के दूसरे दिन           देवीभक्तों की भीड़ पहुंची। माता सीता के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे दूर-दराज के लोगों ने पर्यटनस्थल का भ्रमण भी किया। इसके चलते मंदिर परिसर में पूरे दिन मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसी तरह भदोही नगर, गोपीगंज, औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, ऊंज, कौलापुर, दुर्गागंज, मोढ़ समेत जिलेभर में दुर्गा पूजनोत्सव की धूम मची रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें