जीआईसी मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
ज्ञानपुर। भदोही प्रीमियर लीग सीजन चार में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में श्रीऑटो एजेंसी को किंग ऑफ जौनपुर ने 33 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मैच 19 फेलो एंड केएनपीजी सुपरकिंग ने शक्ति ढाबा को सात विकेट से शिकस्त दी।
जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पहले मैच में टॉस जीतकर पहले किंग ऑफ जौनपुर ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। इसमें सनी पांडेय ने 39 बॉल पर 53 रन बनाए।
बॉलिंग करते हुए ऑटो एजेंसी के परमेश्वर दूबे ने 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। बैटिंग करने उतरी श्रीऑटो एजेंसी ने 16 ओवर 4 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच सनी पांडेय को दिया गया।
वहीं, दूसरा मैच शक्ति ढाबा बनाम 19 फेलोज केएनपीजी सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर शक्ति ढाबा पहले बैटिंग करने उतरी। निर्धारित 16 ओवरों में 13 ओवर में ही मात्र 78 पर पूरी टीम धराशाई हो गईं। विवेक बिंद ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए।
जवाब में उतरी 19 फेलो एंड केएनपीजी सुपर किंग ने मात्र 10 ओवर में ही तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को छू लिया। 7 विकेट से मैच को जीत लिया। दुर्गा चरण ने 28 गेंद में 47 रन बनाए। दुर्गा चरण शुक्ला को मैन ऑफ द मैच दिया। इस मौके पर अयोजक अतुल तिवारी, शिवम शुक्ला, स्कोरर दिनेश जायसवाल रहे।