फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रतीक एलेवन ने एमसीए जौनपुर को हराया

विज्ञापन
मेढ़ी के खेल मैदान में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी।स्रोत आयोजक - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में राजाराम सिंह अंडर-16 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में प्रतीक एलेवन सेवाश्रम इंटर कॉलेज ने एमसीए जौनपुर को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखा है। दूसरे मैच में एमसीए जौनपुर ने अपना आखिरी लीग मैच में फ्यूचर क्लास को नौ विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में प्रतीक एलेवन की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीए की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन बनाए। जिसमें महेश बिंद ने 36 रन, महफूज ने 25 रन और मो. अल्ताफ 14 रनों का योगदान किया। जवाब में खेलने उतरी प्रतीक एलेवन ने 15 वें ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें शिवांश पांडेय ने नाबाद 46 रन, आशीष ने नाबाद 18 रन, जितेंद्र ने 12 रनों की पारी खेली। एक-दूसरे मैच में एमसीए जौनपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर क्लास एकेडमी बेलवां ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन बनाए। जिसमें अंश तिवारी ने 52 रन, सुधांशु ने 32 रनों की पारी खेली। एमसीए ने 17 वे ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें मो. सलीम ने नाबाद 64 रन और महफूज ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें