जिला स्टेडियम में ट्रायल क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत विभाग
भदोही। भदोही प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-5 को लेकर शनिवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में दूसरे चरण के तहत खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दो ट्रायल में कुल 270 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
आईपीएल की तर्ज पर भदोही में आयोजित होने वाले भदोही प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में लखनऊ, कानपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, कौशांबी, जौनपुर, दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, झांसी, मैनपुरी और मिर्जापुर से कुल 95 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा पहले चरण में नोएडा समेत छत्तीसगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र, और झारखंड सहित दूसरे राज्यों से 195 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आयोजक अतुल तिवारी व शिवम शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवें सीजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कुल आठ टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिसमें 120 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बताया कि दोनों चरण के ट्रायल टीम खरीदने वाले मालिकों की देखरेख में कराई गई है। आगामी 19 नवंबर को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। जिसके बाद टीम का स्वरूप तय होगा। ट्रायल के दौरान कोच आशिफ सिद्दकी, रोहित पांडेय, धीरज यादव मौजूद रहे।