कहा कि हजारों अभ्यर्थियों का रिजल्ट छह से सात माह महीने बाद आएगा। अभी भर्ती प्रक्रिया हो जाएगी तो अभ्यर्थी बेरोजगार रह जाएंगे।
बीपीएड अभ्यर्थी रामजीत यादव और राजकुमार मौर्य ने डायट प्रवक्ता को पत्रक देते हुए कहा कि शासन को अवगत कराकर भर्ती रोकने की मांग की। अभ्यर्थियों ने सीएम को डाक के माध्मय से पत्र भेजकर अपनी दिक्कतों से अवगत कराया।
अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती में पुराने अभ्यर्थियों का चयन होने से नए बैच के अभ्यर्थी के लिए मुश्किल हो जाएगी। कहा कि 2014-15 बैच के अभ्यर्थियों को नियुक्ति में शामिल किया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में आशीष कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव, विरेंद्र कुमार यादव, रानी शुक्ला, विजय गुप्ता, विकास कुमार यादव, आकाश कुमार बिंद सहित कई अभ्यर्थी रहे।