फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा फ्रंटल संगठन ड्रेस कोड का करें पालन

Thu, 09 Apr 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 उन्होंने युवा फ्रंटल संगठन के  जारी ड्रेस का निर्देश दिया।
विज्ञापन


युवजन सभा को मैरून कुर्ता-सफेद पैजामा, लोहियावाहिनी मैरून शर्ट-काला पैंट,छात्रसभा मैरून शर्ट-सफेद पैंट,यूथ ब्रिगेड सफेद शर्ट-सफेद पैंट और सभी को लाल टोपी पहनना है।


जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. राम मनेाहर लोहिया ने हमेशा नौजवानों को नेतृत्व की अगली कतार में रखने पर बल दिया। समाज में वैचारिक संकट है, इससे राजनीतिक मूल्यों में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन


लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को जागरूक  करने, व्यवस्था परिवर्तन करने के  लिए सतत जरूरत है। कहा कि  जिस तरह से साइकल यात्रा करके  नौजवानों ने 2012 फतह किया, उसी तरह 2017 में और उत्साह के साथ सपा की सरकार बनवानी है।

इस मौके पर जिला महासचिव राजितराम यादव, धर्मेद्र यादव, रविंद्र पाल, सचिन यादव, रामशिरोमणि बिंद, सरिता गौड़, मनोज यादव, रूख्साना बानो, देवा, रवि, संतलाल यादव, सुशील बिदं, डॉ. वजीर आलम, साबिर अली आदि रहे।
विज्ञापन


इनसेट
सपा की उपलब्धियां बताएगी साइकल यात्रा  
ज्ञानपुर। नगर के मुखर्जी पार्क से नौ अप्रैल को सुबह दस बजे से साइकल यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में निकलने वाली साइकल यात्रा वेदपुर, देवनाथपुर होते हुए भदोही पहुंचकर समाप्त होगी। जिला महासचिव राजितराम यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की जनहित की चलाई जा रही लोहिया बस सेवा, कालीन एक्सपो मेगा मार्ट, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, मिर्जापुर फोरलेन मार्ग, जिले की सड़कों की दशा बेहतर करने समेत अन्य योजनाओं को यात्रा के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा। युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनता को जागरूक करने के लिए साइकल यात्रा निकाली जा रही है। साइकल यात्रा में अधिक संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें