फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Accident: सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम; अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

Thu, 05 Dec 2024 09:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में सड़क हादसे में गुरुवार को एक किशोर की मौत हो गई। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को सड़क हादसा हुआ। जिसमें फैसल उर्फ फरमान (17) निवासी चुड़िहारी मोहाल की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गोपीगंज नगर के चुड़िहारी मोहाल निवासी महरुद्दीन का इकलौता पुत्र फैसल बाइक से केड़वड़िया से पड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक लेकर गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिवार के इकलौते पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें