ड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत के बाद रामकिशनपुर-बसहीं गांव पहुंचकर लिखापढ़ी करती ऊंज पुलिस।
- फोटो : BHADOHI
वहिदानगर। ऊंज थाना क्षेत्र के राजमार्ग स्थित नवधन नहर पुल के पास बुधवार को बोलेरो की टक्कर से सुखदेई (65) निवासी गिरिडीह-प्रयागराज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुखदेई कपिलदेव नामक युवक के साथ बाइक से कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशनपुर-बसहीं गांव रिश्तेदारी में आ रही थी। युवक बाइक को नहर पुल पर रोककर राजमार्ग पार कराने लगा उसी बीच प्रयागराज से वाराणसी की ओर तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट से मौत हो गई। रिश्तेदारों को घटना की भनक लगने पर आनन-फानन में शव को घर उठा ले गए, लेकिन पूछताछ करते हुए पुलिस घर पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना से आहत लोगों ने राजमार्ग प्राधिकरण पर आरोप लगाया कि वहिदानगर और कलिंजरा मोड़ पर अंडरपास के बीच कोई कटप्वाइंट न देने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। अब तक नहर पुल के आसपास अधूरे पड़े निर्माण कार्यों और स्क्रैब को जगह-जगह छोड़ देने से दिन में किसी तरह वाहन चालक आवागमन कर लेते हैं लेकिन रात के समय जानलेवा अनहोनी कब हो जाती है कोई भांप नहीं पाता।