फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: अनेगपुर गांव में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Oct 2024 11:55 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही के चौरी थाना क्षेत्र स्थित अनेगपुर में वरूणा नदी के किनारे युवक शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का पेड़ से लटकता मिला।  शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
भदोही में शव मिलने से सनसनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरी थाना क्षेत्र के अनेगपुर में उस वक्त हलचल मच गई जब  डीह बाबा के पास वरुणा नदी के किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  शव पूरी तरह से भीगा हुआ था और पूरे शरीर पर कीचड़ से लगा हुआ था। पास में ही उसका एक पैर का चप्पल भी मिला। आशंका जताई जा रही है हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया दिया गया है।

जानकारी के अनुसार चौरी के अनेगपुर के डीह बाबा के पास खेत के बीच पेड़ से युवक की लाश लटकती मिली। इस सूचना से  पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस को सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंची। स्थानीय जनता ने हत्या की आशंका जताई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें