फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 36 घंटे बाद वृद्धा और युवक के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। वाराणसी-जंघई रेल खंड के महुआपुर ओवरब्रिज के समीप रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले वृद्धा और युवक के शव की 36 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अब भी दोनों के शव के शिनाख्त में जुटी है। दोनों का शव रेलवे पटरी के किनारे क्षत-विक्षत हालत में मिला था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शौच करने के लिए गए लोगों ने ओवरब्रिज के पास रेल पटरी पर क्षत-विक्षत शव देखा तो अवाक रह गए। सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष और युवक की उम्र 40 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक वृद्ध महिला नेता नगर के आसपास भीख मांगती थी और नशे का सेवन भी करती थी। आशंका जताई जा रही है कि रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई होगी। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें