फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा में उफान के बाद भी हो रहा नौका संचालन

विज्ञापन
रामपुर गंगा घाट पर रात में  नाव पर बैठते लोग। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
लालानगर। जिले के रामपुर गंगा घाट पर रात के अंधेरे में जान जोखिम में डालकर लोग छोटी नाव से गंगा पार जा रहे हैं। गंगा में उफान के बीच लापरवाही भरे सफर से किसी भी हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बारिश में पीपा पुल हट चुका है। रोजाना रामपुर गंगा घाट से मिर्जापुर के जोपा, विजयपुर सहित दर्जन भर के गांव से लोगों का गोपीगंज बाजार आना और जाना होता है। दिन में स्टीमर का संचालन होने से लोग आते-जाते हैं, लेकिन रात के समय उसका संचालन बंद हो जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रात के अंधेरे में छोटी नाव से गंगा के उस पार जा रहे हैं। रामपुर गंगा घाट पर ही पुलिस चौकी की स्थापना भी की गई है। जहां पुलिस 24 घंटे मौजूद है, लेकिन उसकी नाक के नीचे नौका संचालन हो रहा है। इस तरह ध्यान नहीं दिए जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बीते 24 घंटे में जलस्तर दो मीटर से अधिक बढ़ा है। इससे हवा चलने पर गंगा में लहरें भी उठ रही हैं। ऐसे में छोटी नाव से गंगा के दूसरी तरफ जाना खतरे से खाली नहीं है। एसडीएम ज्ञानपुर अरुण दीक्षित ने कहा कि रात के समय नाव का संचालन गंभीर मामला है। इसे दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें