फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: दोनो पाली में 1253 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। इस दौरान चित्रकला, भूगोल समेत अन्य विषयों में कुल 1253 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 17 हजार 138 में से 16003 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। 1135 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट व्यवसायिक विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 298 में से 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, 283 ने प्रतिभाग किया। दूसरी पाली में संपन्न इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2213 में से 2110 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 103 ने किनारा कर लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने कई केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पाया गया। आनलाइन निगरानी और मजिस्ट्रेटों की देखरेख में परीक्षा पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक तरीके से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें