फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 10वीं गणित की 2504 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं के गणित की परीक्षा सोमवार को छह केन्द्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 2504 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 33 अभ्यर्थियों ने किसी कारणवश परीक्षा छोड़ दी। सभी केन्द्रों में सख्त निगरानी में परीक्षा हुई। सीबीएसई की परीक्षाएं अब अपने अंतिम चरण में हैं। जिले में छह केन्द्रों पर परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को 10वीं के गणित की परीक्षाएं होनी थी। सुबह 10 बजे ही अभ्यर्थी केन्द्रों पर पहुंच गए। अभ्यर्थियों को जांच पड़ताल के बाद केन्द्र के अंदर जाने दिया। 10.30 बजे परीक्षाएं शुरू हुई, जो दोपहर 1.30 बजे तक चली। इस दौरान केन्द्रों पर कड़ी निगरानी बनी रही। कोआर्डिनेटर कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि छह केन्द्रों पर पंजीकृत 2537 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2504 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान किसी कारणवश 33 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें