फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में ब्लू टीम ने रेड को दी करारी शिकस्त

Sun, 30 Aug 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन शनिवार को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मूंसीलाटपुर स्थित जिला खेल स्टेडियम में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में जिला स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले की कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 
प्रतियोगिता का उद्घाटन  भाजपा नेता डॉ. आरके पटेल ने किया। फाइनल स्टेडियम ब्लू बनाम स्टेडियम रेड के बीच खेला गया। इसमें ब्लू ने रेड को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। विजेता टीमों को हाकी संघ के अध्यक्ष शाह आलम ने पुरस्कृत किया।

 उधर, स्टेडियम में संपन्न 16 सौ मीटर दौड़ में सुनील कुमार प्रथम, वीरेंद्र कुमार द्वितीय और धीरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उप क्रीडाधिकारी धर्मवीर सिंह, चंदन कुमार, वीएल पाल, वीपी पाल, अशोक, श्रीश्याम, महेश आदि रहे। इसके पूर्व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करके खिलाड़ियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही हॉकी के स्वर्णिम दिन लाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें