केएनपीजी में मारपीट के बाद टूटी मेज की लकड़ियां।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को वर्चस्व को लेकर दो छात्र गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें छात्रनेता किशन शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर किया गया।
किशन शुक्ला पक्ष से उसके पिता जितेंद्र नाथ शुक्ला की तहरीर पर छात्रसंघ अध्यक्ष अमन शुक्ला, सूरज पांडेय, विशाल पांडेय, रोहित पांडेय, शिवम शुक्ला, अनुराग तिवारी के खिलाफ लाठी, डंडे, हॉंकी आदि से मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। जबकि देर शाम को सूरज पांडेय की तहरीर पर पुलिस छात्रनेता किशन शुक्ला,जनेंद्र, नीतेश दुबे, विरेंद्र चौरसिया, रोहित दुबे के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही थी। उधर देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। सीओ श्यामशंकर पांडेय ने बताया कि किशन पक्ष की तहरीर पर छह और सूरज पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी सभी आरोपियों और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया बढ़ेगी।