पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस घटना के बाद जान से मारने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो अन्य साथियों के साथ सीतामढ़ी क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। उसी आधार पर मनीष मिश्रा, सुरेश केसरवानी व दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एसएसी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ।
केस दर्ज होने के एक दिन पूर्व ही उन्हें वाराणसी की भोजपुरी गायिका को धमकाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह वाराणसी जेल में है। शासकीय अधिवक्ता अनिल शुक्ला ने पीड़िता की ओर से पैरवी की।