फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
गापीगंज। नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का 138वां एपिसोड सुना गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा नीति, जनगणना, सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण, जनभागीदारी की चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में वर्ष 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ नीति को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति स्पष्ट है और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जनगणना को देश के प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए इसमें सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, आनंद कुमार मिश्रा, रमेश पांडेय, श्रीनिवास चतुर्वेदी, अजय त्रिपाठी, वीरेद्र पांडेय, हरिश्चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। इसी तरह मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल और भाजपा नेता वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर मन की बात सुनी गई। इस मौके पर गोवर्धन राय, प्रवीण जायसवाल, पारसनाथ कन्नौजिया, सुरेश मौर्य, विशाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें