ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अस्पताल में शिविर लगाकर रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के एक-एक बूंद खून का लाभ वैश्विक महामारी में ऐसे लोगों को मिलेगा जो खून की कमी के कारण दर-दर की ठोकरें खाते हैं और अकाल मौत के शिकार हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कोई भी ऐसा आयोजन नहीं किया जाएगा, जिससे गाइडलाइन का उल्लंघन हो। कार्यकर्ता सेवा सप्ताह अंतर्गत जिले भर में शिविर लगाकर गरीबों, मजदूरों, प्रवासियों के हित का काम करेंगे जो 20 सितंबर तक चलेगा। रक्तदान करने वालों में अखंड प्रताप सिंह, गोरेलाल, पंकज बिंद, अखिलेंद्र बघेल, संदीप मौर्या, मोहित उमर, शिवम सेठ, अनिल पांडेय, मोहित सिंह, रिंकू सिंह, पवन पांडेय, शिवा सेठ, रवि सिंह, अभिषेक यादव, अनिल मिश्रा आदि रहे।