फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रानी अहिल्याबाई के शौर्य, सेवा और बलिदान को याद करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाएगी। उनके त्याग, वीरता एवं बलिदान को जन-जन तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

अभियान के तहत गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोमवार को पटेल नगर स्थित एक लॉन में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है।
जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रानी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ व सोमनाथ सहित अनेकों मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर उनकी 300वीं जयंती मनाई जाएगी।
जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि 20 मई को सुबह छह बजे हास्टल चौराहा से दुर्गागंज तिराहा तक यात्रा, 21 मई को गोष्ठी, 22 मई को स्वच्छता अभियान एवं गंगा आरती रामपुर घाट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, स्नेहलता श्रीवास्तव, संजय सिंह, आरती सिंह, प्रदीप सिंह, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, रामबली मिश्रा, राजेंद्र पाल बघेल, अर्चना पटेल, पूनम गुप्ता, शिवम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें