फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में ढाई लाख सदस्य बनाएगी भाजपा: दानिश आजाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के प्रभारी और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद ने बताया कि भाजपा जिले में ढाई लाख सदस्य बनाएगी। इसके लिए पार्टी की ओर से विशेष तैयारी की गई है। पार्टी शिक्षक व विश्वकर्मा जयंती विशेष अभियान चलाएगी। वहीं हर सप्ताह का अंतिम दिन अटल पर्व के रूप में बनाएगी। अभियान में सांसद, विधायक के साथ चेयरमैनों को भी टारगेट दिया गया है। वह बुधवार को जोरई स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 11 से 17 के बीच विशेष सदस्यता अभियान चलेगा। अभियान में सांसद को 20 हजार, विधायक को 10 हजार, महापौर को 20 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष को पांच हजार और चेयरमैन को दो हजार सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है।
जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने सदस्यता अभियान को जोर देते हुए कहा इसे मजबूती के साथ किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विधायक दीनानाथ भास्कर, अनुरूध त्रिपाठी, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, घनश्यामदास आदि रहे।
विज्ञापन

मास्टर प्लान की करेंगे समीक्षा
प्रभारी मंत्री दानिश आजाद ने बीडा मास्टर प्लान को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि वे मास्टर प्लान का खुद अवलोकन करेंगे और इसको लेकर जो शिकायतें आ रही हैं उसकी समीक्षा करने के साथ-साथ जनता के हित में जो भी होगा। उसी दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें