फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा ने शुरू से बनाई बढ़त, अंत तक रही कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उम्मीद से अधिक बेहतर किया। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी पर पहले चरण से जो बढ़त बनाई वह चुनावी नतीजे आने तक कायम रही। पांचों विधानसभाओं में 28, 29 और 33 राउंड में चली गणना में एक भी चक्र में वह भाजपा से आगे नहीं निकल से। शुरूआत में बढ़त कम मतों की रही, लेकिन अंत होते-होते यह 48 हजार तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


भदोही लोकसभा की पांच विधानसभाओं में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुआ। पोस्टल बैलेट में भी भाजपा उम्मीदवार डॉ. विनोद बिंद गठबंधन के ललितेशपति पर भारी पड़े। पहले राउंड से बढ़त बनाने वाली भाजपा पांचवें तक 81 हजार 916 मतों के साथ टीएमसी पर 26 हजार 379 मतों से आगे निकल गई।
सातवें और आठवें, नौवें और 10वें राउंड में टीएमसी के ललितेश कुछ बढ़े मतों से 26 हजार की बढ़त को कम कर 22061 वोटों तक ला दिया, लेकिन पांचों विधानसभाओं में करीब-करीब कांटे की टक्कर होने से यह बढ़त 20 से लेकर 25 हजार तक बनी रही। 15वें राउंड तक भाजपा को दो लाख 29 हजार 911 और टीएमसी को दो लाख तीन हजार मत मिले।
विज्ञापन

यहां भी भाजपा 26 हजार 328 वोटों से आगे बनी रही। 20वें राउंड की गणना तक भाजपा 29 हजार 295 की लीड बना ली। 25वें राउंड तक दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर चली। जिससे बढ़त 29 हजार 822 पर ही टिका रहा। 26वें राउंड से भाजपा उम्मीदवार ने 500, एक हजार और डेढ़ हजार की बढ़त बनाते हुए 30 राउंड तक यह आंकड़ा 42 हजार 341 वोटों से आगे पहुंच गई।
33वें राउंड तक डॉ. विनोद बिंद चार लाख 58 हजार 042 मतों संग ललितेशपति पर 44 हजार 334 मतों बढ़त बना लिया और फाइनल रिपोर्ट होते हुए वह 48 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें