फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीएम के 25 साल की सेवा को नाटक के मंचन से दिखाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ नाट्य मंचन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की सेवा, समर्पण और सुशासन के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सार्वजनिक जीवन के सफर को नाटक के मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के माध्यम से उनकी यात्रा से जुड़े प्रसंग दिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाटक में सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को भावनात्मक और संगीतमय तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सार्वजनिक जीवन की यात्रा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को कला के जरिये लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से संवाद किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ नाटक में नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सफर को केंद्र में रखा गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी भूमिका से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की यात्रा को संवाद, अभिनय और संगीत के जरिये प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा का यह अभियान सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इस दौरान मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें