फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जगदीश यादव दूसरी बार समाचार विक्रेता संघ के अध्यक्ष हुए निर्वाचित

विज्ञापन
चुनाव के बाद जगदीश यादव समर्थकों के साथ। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह पार्क में रविवार को समाचार विक्रेता संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। चुनाव में जगदीश यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी इंद्रजीत यादव को 37 वोटों के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। ॉ चुनाव अधिकारी ओमशंकर अग्रवाल और रामजीत चंदन की देखरेख में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतगणना के बाद हुई मतगणना में जगदीश यादव को 55 मत प्राप्त हुए, जबकि इंद्रजीत यादव को 18 मत मिले। जगदीश यादव को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश यादव ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। संघ के अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से बाद में किया जाएगा।
इस अवसर पर नेता मंतराज यादव, गोपाल चौधरी, राजाराम यादव, बृजभान, धर्मेंद्र, अशोक अग्रवाल, विजय, अनिल , राजनाथ, जयचंद्र यादव, रामसिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें