फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए घड़ियाली आंसू न बहाए भाजपा : शबाना

विज्ञापन
महिला कांग्रेस अध्यक्षशबाना खातून
विज्ञापन
भदोही। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शबाना खातून ने कहा कि भाजपा महिलाओं के लिए घड़ियाली आंसू न बहाए। महिला आरक्षण कानून साल 2023 में संसद से पारित हो चुका है, यदि केंद्र सरकार वास्तव में महिला हितों की पक्षधर है तो देशभर में तत्काल महिला आरक्षण लागू करें।
विज्ञापन

वे सोमवार को मशाल रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जनता के सामने लाएगी, क्योंकि राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा महिला आरक्षण कानून को लेकर राजनीति कर रही है। भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में उन्नाव, हाथरस और कठुआ जैसी घटनाएं हुईं।
मणिपुर में महिलाओं पर गंभीर अत्याचार हुए, लेकिन नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित नहीं किया। आज भी मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर केंद्र सरकार खामोश है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन में छेड़छाड़ करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें