फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए वोटों की हेराफेरी का तरीका ढंढ़ रही है भाजपा : श्यामलाल पाल

विज्ञापन
गोपीगंज तिराहे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत सपा
विज्ञापन
कौलापुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा घपलेबाज पार्टी है। पीडीए के लोग ऐसी पार्टी से सतर्क रहें। एसआईआर में भाजपा नेता फॉर्म सात के माध्यम से पीडीए के वोटों को काटने की साजिश रच रहे हैं। उनकी चोरी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया है। वह बुधवार को गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहे पर पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। मिर्जापुर जाते समय जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने पीडीए प्रहरियों को सतर्क रहने को कहा। बताया कि भाजपा वोटों की चोरी करने के लिए कुछ भी हथकंडा अपना सकती है। हमें अभी और सतर्क रहने की जरूरत है। फॉर्म सात के माध्यम से वोट चोरी पकड़े जाने के बाद अब भाजपा कोई दूसरा हथकंडा अपना सकती है।
विज्ञापन

कुछ इमानदार पत्रकारों और अधिकारियों से लोकतंत्र को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। युवा, छात्र, व्यापारी, महिला हर वर्ग परेशान है।
साल 2027 के चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति, राजेंद्र दूबे, संतोष यादव, अनिल यादव, सरिता बिंद, पंचलाल सरोज, दिलीप कन्नौजिया, करिया पाल, अशोक मुन्ना सिंह, मो. सालिम, धर्मेंद्र मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें