फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 20 तक जमा करें बकाया सर्विस चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। एक अप्रैल 2024 से भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने अपने कई योजनाओं को रखरखाव के लिए भदोही नगर पालिका परिषद को सौंप दिया। वह अप्रैल 2024 से ही इन योजनाओं के आवंटियों से सर्विस चार्ज भी नहीं वसूल रही है। अब बीडा नगर पालिका सीमा में शामिल सभी आवंटियों से मार्च 2024 तक का बकाया सर्विस चार्ज जमा करने का अल्टीमेटम जारी किया है। बीडा की उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनीता देवी ने बताया कि हमारी जमुनीपुर बृहत्तर आवासीय योजना, जमुनीपुर आवासीय योजना, रजपुरा आवासीय योजना, रजपुरा आवासीय योजना फेज-2, रजपुरा वाणिज्यिक सह-आवासीय योजना, हरियांव आवासीय योजना, रिंग मार्केट एवं निर्यात भवन नगर पालिका की सीमा तक की देखरेख पालिका को सौंप दिया गया है। अप्रैल 2024 से ही वहां सफाई, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था समेत सीवर, सड़क, नाली के देखरेख नगर पालिका कर रहा है। बताया कि इस स्थिति में उपरोक्त योजनाओं में आवंटित संपत्तियों के सापेक्ष साल 2023-24 तक बीडा का बकाया सर्विस चार्ज का भुगतान आवंटियों पर बकाया है। उन्होंने कहा कि सभी आवंटियों को साल 2023-24 तक का बकाया सर्विस चार्ज विलंब शुल्क के साथ 20 फरवरी तक जमा करने का अल्टीमेटम जारी किया है। उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने यह भी कहा कि कारपेट सिटी, आईआईडीसी, पिपरीस औद्योगिक सह-आवासीय योजना और बीडा मार्ट नगर पालिका की परिधि में नहीं आते हैं। ऐसे आवंटियों को मार्च-2026 तक का सर्विस चार्ज विलंब शुल्क के साथ जमा करना अनिवार्य है। निश्चित तिथि के बाद सभी बकाएदारों को आरसी जारी की जाएगी। जुर्माने के साथ बकाया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें