फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नहीं मिला टिकट तो भाजपा विधायक के भाई और भतीजों ने की बगावत

Sat, 03 Apr 2021 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद भदोही के भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी के भाई और दो भतीजों ने बगावत कर दी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज तीनों ने निर्दल चुनाव लड़ने के लिए शनिवार को नामांकन कर दिया। दो दिन पूर्व तक केसरिया रंग में दिखने वाले विधायक के भाई चंद्रभूषण त्रिपाठी और भतीजे सचिन और अनिरुद्ध ने बताया कि उनका व्यापार और घर अलग है।
विज्ञापन


विधायक और उनके परिवार से उनका कोई रिश्ता नहीं है। तीनों ने निर्दल जिला पंचायत के वार्ड नंबर सात, आठ और नौ से नामांकन कर भाजपा प्रत्याशियों को सीधी चुनौती दे दी है। साथ ही वाहनों पर से विधायक की फोटो समेत भाजपा के झंडे आदि हटा दिए गए हैं।   
 

सबका परिवार अलग-अलग है और कारोबार भी अलग है। कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है यह मालूम नहीं है । अपनी बहू के लिए भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था लेकिन पार्टी गाइड लाइन के अनुसार बहू को टिकट नहीं मिला।- रविंद्र त्रिपाठी, विधायक, भदोही

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें