फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा.मुरलीधर राम ने शिविरार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि किसी कार्य में सफल होने के लिए मेहनत, लगन के साथ साथ अनुशासन की भी आवश्यकता होती है। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के महत्व पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा यह शिविर व्यक्तित्व विकास का अच्छा माध्यम है। इससे छात्रों का भविष्य भी संवारने का अवसर मिलता है। शिविर में मिलने वाले प्रशिक्षण को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कहा कि समाज के साथ साथ देश के लिए भी सोचना चाहिए। यह इस शिविर से सीखने को मिलता है। सक्रिय, सजग व सतर्क नागरिक ही देश का भाग्य विधाता है वही असली समाज का निर्माण करता है।
कार्यक्रम अधिकारी डा. अनीश कुमार मिश्र और डा. बृजेश कुमार ने बताया कि शिविर में बौद्धिक संगोष्ठी में आज छात्रों की मानसिक समस्याओं का निवारण किया गया तथा उनके कैरियर संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए गए। शिविर के क्रम में रामरायपुर गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डा.यशवीर सिंह, डा.सत्येंद्र प्रसाद, गौतम गुप्ता, डा.माया यादव, अनुराग सिंह, डा.श्वेता सिंह, डा.अवधेश कुमार, डा.ब्रजेश सिंह, डा. आशुतोष श्रीवास्तव, डा. रुस्तम अली, डा.राजकुमार सिंह यादव भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें