ये बातें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद आनंद रत्न मौर्य ने एक प्रेस वार्ता में कही। वे मर्यादपट्टी वेलवेट कारपेट प्रांगण में पत्रकारों से मुखातिब थे। नेता द्वय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से विदेशों में भारत की साख बढ़ी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक कार्यकर्ता को दो सौ सदस्य बनाने की जिम्मेदारी है। जनपद में इस माह तक दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए अच्छे कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के साथ नए सदस्यों को आगे लाया जा रहा है।
कहा कि सदस्यता अभियान को देश भर में अच्छा समर्थन मिला है। कहा कि एक सौ नए सदस्य बनाने वालों को ही पार्टी में सक्रिय सदस्य समझा जाएगा।
उन्होंने कहा कि अमेिरकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से देश की साख बढ़ी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया का नारा भी दूर- दूर तक गया है, जिसका लाभ शीघ्र देशवासियों को दिखाई देगा। कहा सरकार ने महंगाई रोकने और भ्रष्टाचार खत्म करने के खास पहल किए हैं। कार्यालयों में उपस्थिति पर भी प्रधानमंत्री गंभीर हैं।
वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमप्रकाश पांडेय जिलाध्यक्ष संतोश पांडेय, प्रकाश चंद्र जायसवाल, अशोक गुप्ता, श्रीनिवास चतुर्वेदी, कौशल गुप्ता आदि भी मौजूद थे।