बाजार में सोमवार को समाजवादी पार्टी भदोही विधानसभा कमेटी की ओर से आयोजित जनसभा में प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं का बखान किया गया। कार्यकर्ताओं से सरकार की योजना और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, उपलब्धियां बताने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया। भदोही विधायक जाहिद बेग द्वारा कराए गए विकास कार्यो को भी बताया गया।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी भी सपा सरकार की बखान करने से नहीं चूके। उन्होंने प्रदेश से लेकर जनपद स्तर पर हो रहे कार्यों को गिनाया। कहा कि कार्यकर्ता और जनता को देश और समाज को तोड़ने वाले फिरकापरस्तों से सावधान रहना होगा।
क्योंकि वे विकास कार्य करने के बजाए समाज को बांटकर तोड़ने का कार्य करते हैं। जिससे देश का भाईचारा बिगड़े और उनको रोटी सेकने का अच्छा अवसर मिल सके। सभा में प्रभारी कन्हैयालाल ने भी सपा की शान में कसीदे गढ़े। अध्यक्षता नान्हक यादव और सभा का संचालन मुनौवर अली ने किया।
इस मौके पर शोभनाथ यादव, ओम प्रकाश, हसनैन अंसारी, विकास गुप्ता, मिंटू बेग, जावेद अंसारी, धर्मेद्र कुमार, अलीशेर खा, विनोद प्रजा पति, प्रमोद यादव, राजाराम आदि रहे।