फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Wed, 06 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान पर हमला करने की मांग की।
विज्ञापन



भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने पठानकोट में आईबी के इनपुट के बाद भी आतंकी हमले को बेहद चिंताजनक बताया। कहा कि केंद्र सरकार को सुरक्षा के और माकूल इंतजाम करने चाहिए, जिससे इस तरह के हमलों में देश के जवानों की जान न गंवानी पड़े।

बार-बार हो रहे आतंकी हमलों से देश की सुरक्षा व्यवस्था आघात लग रहा है। इसमें सुधार के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुरानी बाजार में आतंकवाद का पुतला दहन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली प्रवृत्ति पर हमला बोला गया।

 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से श्याम प्रकाश, महेंद्र शास्त्री, संतलाल, गुलाब यादव, धीरेंद्र कुमार, हर्ष कुमार, अनुराग, नीलेश, शरद गुप्ता, सौरभ कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें