फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा और बसपा है किसान विरोधी’

Sat, 17 Sep 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र।
विज्ञापन
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। विकास के दम पर 2017 में दुबारा अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा और बसपा किसान और जनविरोधी हैं। पूंजीपतियों के विकास में ही दोनों पार्टियां रहती हैं। वह शुक्रवार को ज्ञानपुर विकास खंड के पूरेभानपुर गांव में अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का ढाई साल पूरा हो चुका है लेकिन एक भी विकास कार्य नहीं दिख रहा है। प्रदेश सरकार ने एक्स्पो मार्ट, 30 से अधिक सड़कें, आश्रम पद्धति विद्यालय, रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल समेत कई योजनाओं की सौगात दी।
 
कहा पूर्ववर्ती सरकार में हुए भ्रष्टाचार को जनता अभी भूली नहीं है। जनता की गाढ़ी कमाई को भ्रष्टाचार के सहारे हजम करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। इसके पूर्व ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्र, तीर्थराज तिवारी, ग्राम प्रधान विमला देवी, संजय शुक्ला,  इंद्रपाल सिंह कपिलदेव सरोज, घनश्याम शुक्ल, विंध्यवासिनी शुक्ला, राकेश  तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें