फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

Sat, 17 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केएनपीजी में छात्रसंघ चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते डॉ. घनश्याम मिश्र।
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया। चुनाव अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्र ने दोपहर 12 बजे छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसी के साथ छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिंगदोह समिति की ओर से निर्धारित आचार संहिता भी लागू हो गई। छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ डॉ. मिश्र ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, 20 को नामांकन पत्रों का दाखिला सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा। 21 को नामांकन पत्रों की जांच और तीन बजे वैध पर्चे की घोषणा, 22 को नामांकन पत्रों की वापसी सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। उसी दिन प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन तीन बजे किया जाएगा। जबकि 29 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा।

तीन बजे से मतगणना और देर शाम तक परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी डॉ. मिश्र ने अधिसूचना जारी करने के साथ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होने के मद्देनजर छात्रनेताओं की फौज पहले से ही आ डटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें