फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जयंती पर बिरसा मुंडा को किया याद

विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाते लोग। स्रोत संगठन - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। देश और समाज के हित में उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बिरसा मुंडा की जयंती पर ज्ञानपुर, भदोही, औराई समेत सभी छह ब्लॉक, आश्रम पद्धति विद्यालयों, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों, मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानपुर नगर के शहीद पार्क में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश गोंड ने कहा कि बिरसा मुंडा 25 वर्ष की उम्र में ही देश के लिए एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी। हम चाहते हैं कि हमारा समाज शिक्षित हो और आगे बढ़े। इस मौके पर रामजी गोंड, विनोद कुमार गोंड, चंद्र मोहन गोंड, बलराम, सुरेंद्र, लवकुश, नागेश, सुषमा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें