फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वाराणसी से बाइकें चुराई, भदोही में पकड़े गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की एसओजी और औराई पुलिस को शनिवार को बाइक चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा। अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह में शामिल दो नाबालिग समेत पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की छह बाइकें बरामद हुईं। यह बाइकें वाराणसी के अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई थीं। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

24 मार्च को सचिन कुमार निवासी पेठवां आजमगढ़ ने लंका थाने में तहरीर दी कि बीएचयू से बाइक चोरी हो गई। 28 मार्च को शिवशंकर यादव निवासी बढ़ौलीकला राजातालाब वाराणसी ने बीएचयू से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह 25 फरवरी को मनोज निवासी नौगढ़ चंदौली, तीन मार्च को मोहन प्रसाद निवासी भरछा चंदौली ने भेलूपुर के बैंक ऑफ इंडिया सुंदरपुर शाखा से बाइक चोरी होने की तहरीर संबंधित थाने में दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। एसपी के निर्देश पर औराई और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर शातिर सूरज सरोज, शनि सरोज निवासी कटका गोदाम मिर्जापुर, दिनेश कुमार वर्मा मझवां मिर्जापुर को पकड़ा। इसमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। गिरोह में शामिल एक अन्य शातिर गोविंद गुप्ता निवासी कछवां बाजार की पुलिस तलाश कर रही है। औराई सीओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोगों का वाहन चोरी का संगठित गिरोह है। वाराणसी सहित आस-पास के जिलों से बाइक चुराकर औराई के चीनी मिल के खंडहर में रखते। उसके बाद गोविंद गुप्ता उर्फ भूरे निवासी कछवां बाजार सिनेमा हॉल के पास कबाड़ में बेच देता। जो चोरी की मोटर साइकिल को कटवाकर या नंबर प्लेट, चेसिस नंबर बदलकर बेच देता। गिरफ्तार करनेवाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम, सुनील कुमार मिश्रा, राजेंद्र कुमार पांडेय, वीरेंद्र नाथ और एसओजी टीम में निरीक्षक श्याम बहादुर यादव, धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें