फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आठ लोगों की बत्ती गुल, दो लाख 35 हजार राजस्व वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
। नगर में विद्युत विभाग की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को दो लाख 35 हजार राजस्व की वसूली की। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल भदोही ई. राधेश्याम के नेतृत्व में चले अभियान में टीम ने गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड घूरीपुर कई घरों में चेकिंग की। जहां 15 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। वहीं छह घरों के मीटर जो घर में लगे थे। उन्हें बाहर लगवाया गया। इसके अलावा दस लोगों का विद्युत भार बढ़वाया गया। टीम ने सात उपभोक्ताओं के लाइट को घरेलू से कामर्शियल में परिवर्तन किया गया। वहीं बकाया जमा न करने वाले आठ लोगों की लाइन काट दी गई। टीम ने बकायेदारों से दो लाख 35 हजार रुपए की राजस्व वसूली की। टीम ने बिजली चोरी करने वालों को चेतावनी दी। कहा कि बिजली बिल समय से जमा करें। टीम में अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय, एसडीओ ईश्वर सिंह, जेई माधव द्विवेदी, कमलेश सिंह, रोहित, गुड्डू ,सुर्यबली बिंद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें