गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दोपहर में दो बाइकों की टक्कर में आठ साल के बालक समेत तीन कांवड़िये घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया।
प्रयागराज के सरायइनायत निवासी सुभाष (35) अपने दोस्त कंचन कुमार (29) और बेटे कृष्णा (8) के साथ बाइक से काशी विश्वनाथ जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। जंगीगंज में हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। पीआरवी ने एंबुलेंस के ईएमटी भीम सिंह और पायलट सुभाष मिश्रा की सहायता से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।