फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 08 Apr 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के चकपडौना स्थित कवलापुर मोड़ के पास जीटी रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात ढाबे पर खाना खाकर पान खाने जा रहे बाइक सवार तीन युवक ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। वहां से तीनों को जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान सचिन निवासी घंटाघर मिर्जापुर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां दोनों की स्थिति नाजुक  बताई जाती है। 
विज्ञापन

गोपीगंज नगर के डाकघर में डाक सहायक पद पर कार्यरत अभिषेक त्रिपाठी निवासी गोंडा, सचिन उर्फ गोलू (20) पुत्र राकेश गुप्ता  निवासी घंटाघर, मिर्जापुर और आलम (24) पुत्र मुख्तार निवासी सोनिया तालाब बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बाइक होंडा शाइन यूपी 66, जे 8833 से चकपड़ौना स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए गए। रात में करीब 11 बजकर 30 मिनट पर खाना खाने के बाद जीटी रोड के दक्षिणी लेन पर पान खाने के लिए बाइक से निकले। उसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में फंसकर घिसटती चली गई। शुक्रवार सुबह तक बाइक का कुछ पता नहीं चल सका था। सूचना पर पहुंची गोपीगंज पुलिस ने 108 एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सचिन उर्फ  गोलू की मौत हो गई। बताया जाता  है कि मृतक सचिन दो बहनों में इकलौता भाई था। नगर के ज्ञानपुर रोड पर  अपने चाचा के घर ही रहता था सचिन के चचेरे भाई आशीष कुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें