फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक चालकों ने कार चालकों से की मारपीट, शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा पर मामूली विवाद के बाद बाइक चालकों ने कार सवार चालक के साथ मारपीट कर ली। आरोप है बाइक चालकों ने वाहन चालक के कार के शीशे भी तोड़ दिए। औराई थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी दीपक व करण बाइक से वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। आरोप है कि दूसरे वाहन के चालक द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद दोनों नहीं माने और चालक के साथ मारपीट कर दी। साथ ही कार के सामने का मुख्य शीशा भी तोड़ दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहले डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद गोपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें