फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर मथुरापुर के समीप बृहस्पतिवार को सायं 6.45 बजे ट्रक के चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नईबाजार निवासी अरुण कुमार गुप्ता (55) के रूप में हुई है जो बाइक से साथी राहुल कुमार को लेकर इंदिरा मिल चौराहे की ओर जा रहा था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 9 आजाद नगर निवासी मृतक अरुण कुमार गुप्ता अपनी बाइक से राहुल को साथ लेकर नईबाजार चौराहे से इंदिरा मिल चौराहे की ओर जा रहा था। लोगों ने बताया कि मथुरापुर के पास निर्माण कार्य के चलते सड़क की एक लेन बंद कर दी गई है जिससे जिससे विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक भी बाइक सवार के लेन में आ गया। उनकी बाइक जैसे ही मुख्य रोड पर पहुंची ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे राहुल को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें