मृतक वकील अहमद के भाई मुस्ताक ने औराई कोतवाली में लापरवाही पूर्वक चार पहिया वाहन चलाने वाले चालक और गाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार पहिया वाहन भागने में सफल रहा। घटना की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
चंदौली के विशुनपुरा गांव के समीप गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार विशनपुर गांव निवासी चाचा-भतीजे की मौत हो गई। विशुनपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय भोला राजभर रिश्ते में लगने वाले चाचा जितेंद्र राजभर (40) को लेकर बाइक से कहीं जाने के लिए निकला। गांव से बाहर मुख्य सड़क पर आते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइको को चपेट में ले लिया और फरार हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।