फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जौनपुर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के कैड़ा गांव निवासी महेश कुमार सरोज (35) पुत्र स्व. उमाशंकर की जौनपुर जिले के बरसठी में मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना यहां मिलने के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कैड़ा निवासी महेश मंगलवार को किसी व्यावसायिक कार्य के सिलसिले में पड़ोसी जनपद जौनपुर के मीरगंज (कटवार) गया था। वह हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था। वहां से लौटते समय रात लगभग आठ बजे बरसठी क्षेत्र के समीप पहुंचा तो कारोपुर-गहरपुर तिराहे के समीप असंतुलित होकर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने उसे सीएचसी सुरियावां में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। वह लकड़ी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत की जानकारी पर परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें