फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर से कुचल कर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
पंकज मिश्रा(फाइल फोटो)। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
औराई। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर औराई क्षेत्र के संवरा गेट के सामने अंडरपास ब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार को डंपर से कुचलकर कैयरमऊ-मेघीपुर गांव निवासी पंकज मिश्रा (27) पुत्र प्रभात कुमार मिश्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षतिग्रस्त बाइक एवं डंपर को थाने ले गई। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। वह रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार भी निभाता था।
विज्ञापन

पंकज सुबह बाइक में पेट्रोल भराने के लिए राजमार्ग पर आया था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। लौटते समय अंडरपास ब्रिज में बाइक फिसल गई और वह गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घर नजदीक होने के कारण सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से पत्नी पूजा और इकलौती पुत्री, मां प्रेमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। क्षेत्र में चर्चा थी कि मृतक युवक मिलनसार और व्यावहारिक था। गांव की रामलीला में वह श्रीराम का किरदार निभाता था। अपनी व्यवहार कुशलता के कारण वह ग्रामीणों का चहेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें