फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानापुर एक्सप्रेस से उतरे 13 यात्री, नौ घंटे लेट रही पवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। अनलॉक के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद से ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंची डाउन दानापुर एक्सप्रेस से 13 यात्रियों ने उतर कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद वे घरों को रवाना हो गए। वहीं अपने निर्धारित समय से नौ घंटे लेट रही डाउन पवन एक्सप्रेस के न आने से यात्रियों की संख्या कम नजर आई। अप से मुंबई और सिकंदराबाद जाने वालों में पवन एक्सप्रेस चार और दानापुर एक्सप्रेस से एक यात्री ने जांच कराकर यात्रा शुरू की।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक जून से ही रेल मंत्रालय पूर्वोत्तर समेत विभिन्न रेल खंडों पर दो सौ से अधिक ट्रेनों का संचालन कराकर लॉकडाउन में फंसे गैर प्रदेशों से लोगों को अपने-अपने मूल स्थानों तक लाने का रास्ता खोल दिया है। तीन दिनों में अब तक मुंबई और सिकंदराबाद से आने वालों की संख्या ढाई सौ पार कर चुकी है। ट्रेन से उतरे यात्रियों को लॉकडाउन का पालन कराते हुए तहसीलदार देवेंद्र यादव टीम के साथ जांच कराकर भोजन, पानी, बिस्किट आदि का भी वितरण कराया। कार्यवाहक स्टेशन मास्टर एके वर्मा ने बताया कि दोनों महानगरों से यात्रियों को लेकर आ रही ट्रेनों के समय स्टेशन पर बने गोले में खड़ा कराया जा रहा है। उसके बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति मिल रही है।
पवन एक्सप्रेस के नौ घंटे विलंब रहने से आने वाले यात्रियों की संख्या नहीं मिल पाई। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे और चौकी पुलिस तैनात रही। यात्रियों की सहायता में विकास कुमार बिंद, सनी गुप्ता, रितेश कुमार, सचिन बिंद, बालेश्वर, धीरेंद्र बिंद, सुशील बिंद, कानूनगो एके श्रीवास्तव, लेखपाल अमरेश पांडेय, रमाशंकर लाल, सीएचसी से कमलेश कुमार राय, योगेंद्र नागरवाल आदि का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें