फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिरी बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। स्थानीय बाजार में स्थित एक बैंक शाखा के सामने मंगलवार को दोपहर में कुत्ते से टकराकर बाइक सड़क पर गिर गई। इससे बाइक पर बैठीं महिला मंजू देवी (60) पत्नी मौजीराम निवासी शेरपुर की मौत हो गई। महिला अपने नाती के साथ बाजार से घर लौट रही थी।
विज्ञापन

शेरपुर गांव निवासी मंजू देवी मंगलवार को सुबह अपने नाती अरुण कुमार के साथ बाइक से अभोली बाजार आई थीं। यहां से काम निपटाने के बाद वे दोपहर 12 बजे बाइक से घर शेरपुर जा रही थीं। दुर्गागंज बाजार में एक बैंक की शाखा के सामने अचानक सामने कुत्ता आ गया। बाइक उससे टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे मंजू देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उन्हें भानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका से दो बेटे जिलाजीत और रवि हैं। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें