फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चलती बाइक में लगी आग, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
लालानगर टोल प्लाजा के पास जल रही बाइक। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा पर बुधवार को देर रात प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही एक बाइक में आग लग गई। कुछ ही देर में वाहन जलकर राख हो गया। बाइक पर सवार दो युवक समय रहते कूदकर आग से बाहर निकल गए। जिससे उनकी जान बच गई। कछवां निवासी दो छेना व्यापारी बुधवार की देर शाम वापस घर लौट रहे थे। अभी लालानगर टोल प्लाजा के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक से धुंआ उठने और देखते ही देखते आग लग गई। जब तक वे कुछ समझ पाते आग तेजी से पकड़ लिया था और दोनों ने बाइक से कूदकर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने अग्निशमन को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। आग वाहन में शार्ट सर्किट से लगने के कारण बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आग लगने के बाद अग्निशमन को बुलाकर आग बुझाई गई और बाइक को मौके से हटाया गया। वहीं दोनों बाइक सवार युवक चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें